NCERT Solutions For Class 12th Hindi Antra Chapter 17 - शेर, पहचान, चार हाथ, साझा
NCERT Solutions For Class 12th Hindi Antra Chapter 17 - शेर, पहचान, चार हाथ, साझा
शेर
1. लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुंह में क्यों चली जा रही थी?
उत्तर: लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुंह में इसलिए चली जाती हैं, क्योंकि लोमड़ी को बेरोजगारी का प्रतीक माना जाता है, तथा शेर को रोजगार कार्यालय के प्रतीक माना जाता है। बेरोजगार व्यक्ति रोजगार की चाह में यह जानते हुए की रोजगार कार्यालय शेर के सामन हैं फिर भी वह उसमें अपनी इच्छा से चला जा रहा हैं।
2. कहानी में लेखक ने शेर को किसका प्रतीक बताया हैं?
उत्तर:कहानी में लेखक ने शेर को एक ऐसी स्त्ता के परिचायक का रूप बताया हैं जो अलग अलग प्रकार का लालच देकर आम आदमी को अपनी ओर आकर्षित करता है।
3. शेर के मुंह और रोज़गार के दफ्तर में क्या अंतर हैं?
उत्तर: शेर और रोजगार के दफ्तर में यह अंतर है कि दफ्तर में जाने वाले व्यक्ति कि इच्छा समाप्त हो जाती हैं, परंतु शेर के मुंह में जाने वाले जानवर का जीवन ही समाप्त हो जाता है।
4.' प्रमाण से अधिक महत्वपूर्ण है विश्वास ' कहानी के आधार पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:' प्रमाण से अधिक महत्वपूर्ण है विश्वास ' अर्थात प्रमाण विश्वास से बड़ा होता है क्योंकि कई बार लोग प्रमाण देखने पर भी यकीन नहीं करते और कई बार लोग केवल विश्वास के आधार पर ही यकीन कर लेते हैं। केवल विश्वास होने पर व्यक्ति दूसरे का साथ देने के लिए तैयार हो जाता है बिना किसी तरह का प्रश्न उठाए। कहानी के आधार पर कहा जाए तो लोगों को पता है कि रोजगार दफ्तर शेर का मुंह हैं फिर भी लोग उसमें जाते हैं क्योंकि उन्हें इस बात का विश्वास है कि वहां उन्हें सुख कि प्राप्ति होगी।
पहचान
1. राजा ने जनता को हुक्म क्यों दिया कि सब लोग अपनी आंखे बन्द करले।?
उत्तर: राजा ने जाता को आंख बन्द करने का हुक्म इसलिए दिया ताकि प्रजा उन पर हों रहे अत्याचार और शोषण के प्रति उपेक्षित हो जाए और राजा अपने मनमाने दंग से उंकासशिष्ण करता रहे।
2. आंखे बन्द रखने और खोल कर देखने के क्या परिणाम निकले
उत्तर: आंखे बन्द रखने और देखने के निम्नलिखित परिणाम हुए:
आंखे बन्द रखने पर राजा प्रजा का शोषण कर रहा था जिसका ज्ञान भोली प्रजा को नहीं था।
आंखे खोलने पर प्रजा को पता चला कि जिस विकास और उत्पादन की बात राजा कर रहे थे उससे केवल राजा का ही लाभ था।
लोगों का सिर्फ शोषण हो रहा था।
3. राजा ने कौन – कौन से हुक्म निकले?उनकी सूची बनाईए और उनमें निहित अर्थ भी बताए।
उत्तर: राजा द्वारा निकाले गए हुक्म निम्नलिखित हैं –
प्रजा अपनी आंखे बन्द करले - राजा के इस हुक्म में निहित अर्थ है कि प्रजा राजा द्वारा किए जा रहे अत्याचार और शोषण से उपेक्षित हो जाए ताकि राजा मनमाने ढंग से उनका शोषण करके लाभ उठता रहे।
प्रजा अपने कानों में पिघला शीशा डलवा ले - राजा के का हुक्म में निहित अर्थ है कि प्रजा अपने कानो में पिघला शीशा डलवा ले ताकि जनता राजा के विरोधियों की बातें ना सुन सके।
प्रजा अपने मुंह को सिलवा ले - राजा के इस हुक्म में निहित अर्थ है कि मुंह सिलवाने से प्रजा में विरोध करने की क्षमता ख़तम हो जाएगी।
4. जनता राजा की स्तिथि की ओर से आंखे बन्द करके योग उसका राज्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:अगर जांता अपनी आंखे बन्द कर ले योग इसके निम्न परिणाम होंगे –
राज्य का विकास रुक जाएगा।
राजा का शोषण बड जाएगा।
प्रजा राजा कि गुलाम बनकर रह जाएगी।
5. खैराती, रामू, और छिद्दू ने आंखे खोली तो उन्हें राजा ही क्यों दिखाई दिया?
उत्तर: खैराती, रामू और छिद्दु ने जब आंखे खोली तो उन्हें राजा इसलिए दिखाई दि क्योंकि इतने समय से अपनी आंखे बन्द रखकर उन्होंने अपना अस्तित्व ही समाप्त कर दिया था। वे राजा की कठपुतली बन चुके थे।
चार हाथ
1. मजदूरों को चार हाथ देने के लिए मिल मालिक ने क्या किया और उसका क्या परिणाम निकला?
उत्तर: मजदूरों को चार हाथ देने के लिए मिल मालिक ने निम्न कार्य किया और उसके परिणाम भी निकले जो इस प्रकार हैं
मिल मालिक ने कई विख्यात वैज्ञानिकों को तनख्वाह पर रखा परंतु इसका कोई परिणाम नहीं निकला।
मिल मालिक ने मृत व्यक्ति भी हाथ लगवाने का प्रयास किया परन्तु इसका भी कोई परिणाम नहीं निकला।
लकड़ी के हाथ बनवाकर लगवाए परंतु यह भी वयर्थ साबित हुए।
मालिक ने लोहे के हाथ लगवाए परंतु इसका नकारात्मक परिणाम निकला क्योंकि इससे मजदूरों का जीवन ही समाप्त हो गया।
2. चार हाथ न लग पाने पर मिल मालिक को क्या बात समझ आई?
उत्तर: चार हाथ न लग पाने पर मिल मालिक को समझ आ गया की यह सब करना व्यर्थ हैं इसकी जगह मजदूरों को कम मजदूरी देकर उतने ही पैसे में अन्य मजदूरों से काम तेजी से करवाया जा सकता है।
साझा
1. साझे की खेती के बारे में हाथी ने किसान को क्या समझाया।
उत्तर: हाथी साझे खेती के बारे में किसान से कहता है कि वह खेती करेगा और हाथी उसके खेत की अन्य छोटे जावरो से उसकी रक्षा और जब फसल कटेगी तो उसे दो हिस्से में बांटा जाएगा।
2. हाथी ने खेती कि रखवाली के लिए क्या घोषणा की?
उत्तर: हाथी ने खेती कि रखवाली के लिए घोषणा कि की किसान कि खेती में उसका भी साझा हैं यदि किसी ने उसकी घोषणा को अनसुना किया तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।
3. आधी – आधी फसल हाथी ने किस तरह बांटी?
उत्तर: फसल को आधी – आधी बांटने के लिए हाथी ने उपाय निकाला की दोनो आधा – आधा खाएगे।किसान ने जब खाना शुरू किया तो हाथी ने गन्ना खीचा और खाने लगा तो किसान ने विवश होकर गन्ना छोड़ा तो हाथी ने सारा गन्ना अकेले ही खा लिया ।
Comments
Post a Comment