Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.4
Briefly solutions
MP Board Class 10th Maths Solutions Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.4
प्रश्न 1.
बिना लम्बी विभाजन क्रिया किर बताइए कि निम्नलिखित परिमेय संख्याओं के दशमलव प्रसार सांत है या असांत आवर्ती हैं :
(i)`\frac{13}{3125}` (ii)`\frac{17}{8}` (iii) `\frac{64}{455}`
(iv)`\frac{15}{1600}` (v)`\frac{29}{343}` (vi)`\frac{23}{2³5²}`
(vii)`\frac{129}{2²5⁷7⁵}`(viii)`\frac{6}{15}` (ix)`\frac{35}{50}`
(x) `\frac{77}{210}`
हल:
(i) `\frac{13}{3125}` = `\frac{13}{5^2}`
चूँकि हर में केवल 5 की घात है।
अतः, दशमलव प्रसार सांत है।
(ii) `\frac{17}{8}` = `\frac{17}{2^3}`
चूँकि हर में केवल 2 की घात है।
अतः, दशमलव प्रसार सांत है।
(iii) `\frac{64}{455}` = `\frac{64}{5^1×7^1×13^1}`
चूँकि हर में 5 के अतिरिक्त 7 एवं 13 की घात हैं।
अतः, दशमलव प्रसार असांत आवर्ती है।
(iv) `\frac{15}{1600}` = `\frac{15}{2^6*5^2}` =`\frac{3}{2^6\times5^1}`
चूँकि हर में केवल 2 एवं 5 की घातें हैं।
अतः, दशमलव प्रसार सांत है।
(v) `\frac{29}{343}` = `\frac{29}{7^3}`
चूँकि हर में 7 की घात है।
अतः, दशमलव प्रसार असांत आवर्ती है।
(vi) `\frac{23}{2^3\times5^2}` के हर में चूँकि केवल 2 एवं 5 की घातें हैं।
अतः, दशमलव प्रसार सांत होगा।
(vii) `\frac{129}{2^2\times5^7\times7^5}`
के हर में चूँकि 2 एवं 5 के अतिरिक्त 7 की घातें भी हैं।
अतः, दशमलव प्रसार असांत आवर्ती है।
(viii) चूँकि `\frac{6}{15}` = `\frac{2}{5}` के हर में केवल 5 की घात है
अतः, दशमलव प्रसार सांत होगा।
(ix) चूँकि `\frac{35}{50}` = `\frac{7}{10}` = `\frac{29}{2^1\times5^1}` के हर में केवल 2 एवं 5 की घातें हैं।
अतः, दशमलव प्रसार सांत होगा।
(x)`\frac{77}{210}` = `\frac{11}{30}` = `\frac{11}{2\times3\times5}`
चूँकि इसके हर में 2 और 5 के अतिरिक्त 3 की भी घातें हैं
अतः, दशमलव प्रसार असांत आवर्ती होगा।

Comments
Post a Comment