NCERT Solutions For Class 12th Hindi Antra Chapter 14 - कच्चा चिट्ठा
NCERT Solutions For Class 12th Hindi Antra Chapter 14 - कच्चा चिट्ठा पाठ - 14 कच्चा चिट्ठा (ब्रजमोहन व्यास) प्रश्न और अभ्यास: 1 1. पसोवा की प्रसिद्धि का क्या कारण था और लेखक वहाँ क्यों जाना चाहता था? उत्तर: पसोवा में जैन धर्म का तीर्थ स्थल है। यहाँ पर जैन समुदाय का बहुत बड़ा मेला लगता था। यह भी कहा जाता था कि सम्राट अशोक द्वारा यहाँ पर स्तूप बनवाया गया था। जिसमें बुद्ध देव के नाखून और बाल रखे गए थे। लेखक वहाँ जाना चाहता था क्योंकि वह सोच रहा था कि शायद वहाँ उसे पुरातत्व के कुछ निशान मिल जाए जैसे सिक्के, मूर्ति इत्यादि। 2. “ मैं कहीं जाता हूँ तो ‘छूँछे’ हाथ नहीं लौटता” से क्या तात्पर्य यह है? संस्मरण लेखक कौशाम्बी लौटते हुए अपने साथ क्या- क्या लाया? उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों से लेखक का अभिप्राय है कि जब कभी भी लेखक किसी भी जगह घूमने जाता था तो वहाँ से खाली हाथ वापस नहीं लौटता था| वह पुरातत्व से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण वस्तु जरूर लेकर ही आता था। गाँव से आते समय लेखक को मनके, मृण्मूर्तियां, पुराने समय के सिक्के आदि मिले थे। कौशाम्बी आते वक्त लेखक 20 सेर के ...